स्किप करके मुख्य सामग्री पर जाएं

अली रेज़ाई वहीं से शुरू कर सकता है जिस स्थिति में उसने अफ़ग़ानिस्तान छोड़ा था: उद्योग और व्यापार में एक कुशल श्रमिक के रूप में।

अली रेज़ाई को इलेक्ट्रॉनिक्स का बहुत शौक है। अक्तूबर 2021 में शरणार्थी के रूप में नॉर्थ र्हाइन-वेस्टफालिया पहुँचने से पहले इस क्षेत्र में नौकरी पाना उसका मुख्य लक्ष्य था। लेकिन अफ़ग़ानिस्तान में कोई व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रणाली मौजूद नहीं है और उसे जो ज्ञान प्राप्त है, वह अनौपचारिक तरीके से प्राप्त हुआ है।

‘खुद अपने’ विषय के प्रति उस युवा का उत्साह वाकई प्रभावित करने वाला है। उसे पहले से ही एकीकरण कोर्स के भाषा सेक्शन में भर्ती किया गया था और जब वह KIM केस मैनेजर कर्सटन बकर्स से मार्च 2022 में मर्किशर क्रेइस जिले के शल्क्समुहले में मिलने आया था तब तक उसने कोर्स को बिना किसी समस्या के उत्तीर्ण कर लिया था। उन्होंने चर्चा की कि श्रमिक बाजार की ओर उसका अगला कदम कैसे होगा। श्री रेज़ाई ने जल्द ही यह सारी जानकारी हासिल कर ली। वह अपने KIM केस मैनेजर के साथ इंटर्नशिप इंटर्व्यू के लिए तैयारी करने लगा। जल्द ही स्पष्ट हो गया कि इस सुशील युवा की समझने की क्षमता बहुत अच्छी थी। अपने मूल देश में इस तरह की बातचीत से वह अच्छी तरह से वाकिफ था: क्या पूछना चाहिए, कसे खुद को औरों के लिए दिलचस्प बना सकते हो। लेकिन, जर्मनी में क्या वह ऐसा कर सकेगा? अली रेज़ाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण था कि ऐसी परिस्थितियों में ‘उचित’ तरह से कैसे व्यवहार किया जाए।

स्कूल के और कार्य के प्रमाणपत्र न होना कुछ कंपनियों में नौकरी न मिलने के मानदंड थे लेकिन कुछ ऐसी भी कंपनियाँ थीं जो इंटर्नशिप और प्रशिक्षण देने के लिए उम्मीदवार को अच्छी तरह से समझने पर ज़ोर देती थीं: व्यक्ति कितना कुशल और सचेतन है? उसे पहले से कितना ज्ञान है? वह कंपनी के संचालन के लिए और सामाजिक व्यवहारों में कितना अच्छा है?

“नोवेलिस में, हम जल्द ही समझ गए कि श्री रेज़ाई अपने कार्यों को कितनी कुशलता से और दृढ़ता से करते हैं, और हम बेहद खुश हैं कि नोवेलिस की ओह्ले साइट को इतना प्रतिबद्ध और महत्वाकांक्षी युवा कर्मचारी प्राप्त हुआ है। हम उनके शैक्षिक और व्यावहारीक उपलब्धियों पर बहुत गर्व महसूस करते हैं और भविष्य में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं!” नोवेलिस के मानव संसाधन विभाग की जूलिया पास्टरनाक कहती हैं।

अगस्त 2023 से, सौउरलैंड क्षेत्र के प्लेटेनबर्ग में नोवेलिस के औद्योगिक इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रॉनिक तकनीशियन के रूप में अप्रेन्टिसशिप करने में श्री रेज़ाई बहुत खुश हैं। और व्यावसायिक स्कूल का क्या? अली रेज़ाई ने जल्द ही इस जर्मन शब्द के बारे में सब सीख लिया है: चुनौती!

पृष्ठ के शीर्ष पर जाएं